पथरिया मेला महोत्सव बद्री ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
बटिगयाढ़| पथरिया मेला महोत्सव के दौरान शनिवार को बटियागढ़ के बद्री विश्वकर्मा ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। बद्री ने तरह-तरह के हैरत से भरे स्टंट किए। मंच पर बद्री ने सबसे पहले क्रेन से लटक कर अपने बालों में रस्सी बांधकर बाइक को फीट ऊपर तक उठाई। इसके बाद इसी तरह से बाइक की जगह विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह को तराजू में बैठाकर ऊपर तक ऊठाया। बद्री ने बाजुओं की दम से दो विपरीत दिशा में चल रहीं बाइक को रोका और एक फीट ऊंचे नुकीले बल्लम पर लेटकर शरीर पर करीब एक क्विंटल वजनी पत्थर तुड़वाया। पाइप के फ्रेम पर पैर बांधकर हाथ में आग के मशाल लेकर राउंड लगाए। इसके अलावा एक युवक को फर्स पर लेटाकर किनारे-किनारे रखे बीस नारियल आंखों पर पट्टी बांधकर सटीक निशाने के साथ फोड़े। इसके अलावा बद्री के साथ करतब करने पहुंचे नितेश, रीतेश, गुलशन और राज ने भी खतरनाक करतब दिखाए। इन्होंने सिर पर पत्थर तुड़वाए, लोहे के एंगिल शरीर पर कटवाए, हाथ से पत्थर तोड़े, बाइक को हाथों से ऊपर उठाया। बद्री ने लोगों को इस तरह के खतरनाक करतब न करने को कहा है।