पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Patharia Mla Rambai Neither Went To Jaipur Nor Bengaluru Camped In Delhi For Three Days

पथरिया विधायक रामबाई न जयपुर गईं, न बेंगलुरु, तीन दिन से दिल्ली में डाला डेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश में कांग्रेस की अस्थिर सरकार के चलते कई विधायकों के समीकरण बिगड़ गए हैं। कल तक तेज तर्रार विधायकों में गिनी जाने वाली पथरिया की बसपा विधायक रामबाई फिलहाल शांत हैं और कोई कदम आगे नहीं बढ़ा रही हैं। न वे जयपुर कांग्रेस के विधायकों के साथ गईं और न ही बीजेपी के संपर्क में हैं, वे वर्तमान में अपने बेटे का इलाज कराने के लिए दिल्ली में पिछले तीन दिन से ठहरी हुईं हैं। गुरुवार को चर्चा में उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में कुछ ही कहना ठीक नहीं होगा।

हम लोग निर्दलीय विधायकों की श्रेणी में हैं, इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंतजार करना सबसे बेहतर होगा। दरअसल कांग्रेस की सरकार को बसपा के समर्थन के चलते विधायक रामबाई का कद प्रदेश में बढ़ गया था।

ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वे कांग्रेस की सरकार में दूसरी बार होने वाले मंत्रीमंडल के गठन में जगह लेगीं। लेकिन एन वक्त पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सारे समीकरण बदल दिए। सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायकों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे प्रदेश की कांग्रेस सरकार संकट में आ गई है।

रामबाई ने बताया कि अभी सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है, इसलिए वे कुछ नहीं कहना चाहती हैं। अभी बेटे का इलाज करा रही हैं, जब दमोह पहुंचेंगे तो आगे कदम क्या होगा, इस पर चर्चा करेंगे।

बीजेपी के हटा विधायक पीएल तंतुवाय की मां का निधन, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी सूचना, आज हटा पहुंचेंगे तंतुवाय

हटा | हटा के भाजपा विधायक पीएल तंतुवाय की मां ललती बाई उम्र 85वर्ष का गुरुवार की शाम 5.30 बजे सिविल अस्पताल में निधन हो गया। इससे पहले तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालांकि परिजनों का अभी तक तंतुवाय से संपर्क नहीं हो पाया है। वे चुनावी हलचल के चलते सभी विधायकों के साथ नागपुर में हैं, ऐसी सूचना मिल रही है। परिजनों ने मोबाइल पर सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद होने से सूचना नहीं दे पाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व गृह मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह तक इसकी जानकारी भेजी गई। तब कहीं जाकर उन्हें सूचना मिली। सुबह तक विधायक के नगर पहुंचने की जानकारी प्राप्त हो रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक विधायक नहीं पहुंचेंगे, उनकी मां का अंतिम संस्कार नहीं होगा। हालांकि सूचना है कि विधायक तंतुवाय हटा के लिए रवाना हो गए हैं और सुबह वे हटा पहुंच जाएंगे।


प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए कुछ भी बोलने से बच रही हैं विधायक


खबरें और भी हैं...