पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hata News Mp News Peace Committee Did Not Meet In The City Even On The Festival

पर्व पर भी नगर में नहीं हुई शांति समिति की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हर साल थाना परिसर में गणमान्य नागरिकों को बुलाकर होती थी बैठक

नगर में धार्मिक त्योहार के चलते पुलिस की ओर से शांति समिति की बैठक नहीं बुलाई गई, जबकि जिले भर के अन्य सभी थानों में बैठकें हुईं। हालांकि एक मार्च को बैठक आयोजन होने की बात सामने आई थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से बैठक स्थगित कर दी गई।

नगर हरिराम पांडेय ने बताया कि एक दिन मीटिंग होने की सूचना मिली थी, लेकिन किसी कारण वश रद्द हो गई थी और उसके बाद बैठक नहीं हुई। उन्होंने कहा होली हिंदू धर्म का सबसे बडा़ त्यौहार है, फिर भी बैठक न करना समझ से परे है।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष पलया ने कहा कि बैठक के माध्यम से त्यौहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनी जाती थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। वकील पवन राय ने बताया कि बैठक में रंग पंचमी के जुलूस का मार्ग तय कर समय भी निश्चित होता था लेकिन इस बार बैठक न होने से जुलूस का मार्ग और समय की भी तय नहीं हो सका।

इस सबंध मे एसडीएम राकेश मरकाम का कहना है कि इस संबंध में टीआई से बात कर लें। थाना प्रभारी विजय मिश्रा का कहना है कि एक मार्च को बैठक हो चुकी है, लेकिन ग्रुपों में एक मार्च को बैठक होने का समाचार दोपहर 1.57 पर डाला गया और उसी दिन शाम 5 बजे खराब मौसम की वजह से बैठक निरस्त कर दी गई थी।

हटा। पुलिस द्वारा वाट्एसग्रुप पर माैसम खराबी का हवाला देकर 1 मार्च को होने वाली बैठक को निरस्त कर दिया गया था।
खबरें और भी हैं...