पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hata News Mp News Politics Effect Formation Of 22 New Nagar Panchayats Of The State Including Visind Area Of Govind Singh Canceled

राजनीति का असर! गोविंदसिंह के विस क्षेत्र समेत प्रदेश की 22 नई नगर पंचायतों का गठन रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य शासन ने अचानक बड़ा निर्णय लेते हुए हटाए गए राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के विस क्षेत्र सुरखी में नई नगर पंचायत सुरखी, बिलहरा का गठन रद्द कर दिया है। इन नगर पंचायतों के अलावा सरकार ने 20 और नपं का गठन निरस्त किया है।

इनमें राजपूत के नए साथी अौर पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्रसिंह की खुरई की मालथौन व बांदरी नगर पंचायत भी शामिल है। माना जा रहा है कि कांग्रेसी सरकार ने अपने विशेष राजनीतिक एजेंडे के तहत इन पंचायतों का गठन निरस्त किया है। इसके पीछे दो उद्देश्य बताए जा रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार नवगठित पंचायतों की अधिसूचना रद्द करने के पीछे सरकार की मुख्य मंशा ये है कि हटाए गए मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में उन्हें कमजोर किया जाए क्योंकि इन दो नपं के नाम पर वह समर्थकों को अपने पक्ष में एकजुट कर बनाए रख सकते हैं। दूसरी मंशा ये है कि एक साथ 22 नगर पंचायत का गठन रद्द करने से संबंधित जिलों में नए सिरे चुनावी प्रक्रिया करना होगी। यानी इन जिलों में जाति व महिला आरक्षण के लिए फिर से अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी। इस सब में नगरीय के साथ-साथ ग्रामीण निकायों का चुनाव भी साल के आखिर तक टल जाएगा। उधर सुरखी विधानसभा सीट से चुनाव के नए समीकरण अभी से बनने लगे हैं। कांग्रेसी राजपूत के खिलाफ मुखर हो गए हैं। यदि उप चुनाव हुए तो सुरखी के चुनाव इस बार भी सुर्खियों में रहेंगे।

विस क्षेत्र में नया गढ़ नहीं बना पाएंगे,
चुनाव भी टल जाएंगे
खबरें और भी हैं...