पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Principal In Charge Of Conducting Examination For Other Girls Instead Of Regular Was Suspended

नियमित की जगह दूसरी छात्राओं को परीक्षा दिलाने वाले प्रभारी प्राचार्य को किया निलंबित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर तरुण राठी ने शासकीय हाई स्कूल मझगुंवा हंसराज में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य संजय राय को निलंबित कर दिया है। माशिमं की बोर्ड परीक्षा में प्रभारी प्राचार्य की ओर से गंभीर लापरवाही की गई। प्राचार्य ने बोर्ड परीक्षा के लिए दो नियमित छात्राओं के आवेदन पत्र नहीं भरे, बल्कि दो आवेदन पत्र उन्हाेंने ऐसी छात्राओं के भर दिए, जिनके नाम स्कूल में दर्ज नहीं थे। हैरानी की बात यह है कि आवेदन पत्र भरने के बाद उनका परीक्षण नहीं किया गया। स्कूल स्तर पर त्रुटि मिलने के बाद भी संबंधित प्राचार्य ने काेई कार्रवाई नहीं की। जबकि प्रवेश पत्र में त्रुटि मिलने अधिकारी कार्रवाई कर सकते थे, मगर प्राचार्य ने पूरे मामले को दबा दिया। डीईओ पीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने के दौरान यह गड़बड़ी की गई है। जाे गाइड लाइन बोर्ड की ओर से दी गई थी, उसका पालन प्रभारी प्राचार्य ने नहीं किया। उल्टा उन्हाेंने माशिमं की ओर से दिए गए विकल्पों का गलत तरीके से उपयोग किया पूरे मामले में प्रभारी प्राचार्य की गंभीर लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने तुरंत उन्हें सस्पेंड कर दिया है। यहां पर बता दें कि दैनिक भास्कर ने 8 मार्च को गड़बड़ी सामने आने पर अनुपस्थित की जगह दूसरी छात्राओं को दिलाया पेपर, डीईओ को फटकारा शीर्षक के साथ खबर लगाई थी। जिसके बाद कलेक्टर ने मामला संज्ञान में लिया।

पटैरिया हाई स्कूल परीक्षा केंद्र का मामला


दरअसल मझगुंवा हंसराज हाईस्कूल का परीक्षा केंद्र पटेरिया हाईस्कूल बनाया गया है। केंद्र पर छात्राएं पेपर देने नहीं पहुंचीं, जो पहले संस्कृत का पेपर दे चुकीं थीं। मिलान के दौरान गड़बड़ी मिलने पर केंद्राध्यक्ष ओमकार तंतुवाय ने मझगुंवा हंसराज स्कू ल के प्रभारी प्राचार्य राय से इसकी जानकारी ली तो पता चला कि इन छात्राओं की बोर्ड फीस ली गई, मगर प्रवेश पत्र नहीं आए। प्रभारी प्राचार्य संजय राय से छात्राओं ने शिकायत की तो राय ने दोनों छात्राओं को ऐसी जगह परीक्षा में शामिल करा दिया, पहले पेपर में अनुपस्थित थीं। लेकिन जब सामाजिक विज्ञान के पेपर में वही छात्राएं फिर से परीक्षा देने पहुंची तो प्रवेश पत्र न होने के कारण केंद्राध्यक्ष तंतुवाय ने उन्हें बाहर कर दिया। इस विषय पर अभिभावक और शिक्षकों के बीच में बहस हो गई। मामला कलेक्टर तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत डीईओ बुलाया और पूरे मामले की जांच कराई। गंभीर लापरवाही मिलने पर कलेक्टर ने तुरंत उन्हें सस्पेंड कर दिया।

ने पूरे मामले को दबा दिया। डीईओ पीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने के दौरान यह गड़बड़ी की गई है। जाे गाइड लाइन बोर्ड की ओर से दी गई थी, उसका पालन प्रभारी प्राचार्य ने नहीं किया। उल्टा उन्हाेंने माशिमं की ओर से दिए गए विकल्पों का गलत तरीके से उपयोग किया पूरे मामले में प्रभारी प्राचार्य की गंभीर लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने तुरंत उन्हें सस्पेंड कर दिया है। यहां पर बता दें कि दैनिक भास्कर ने 8 मार्च को गड़बड़ी सामने आने पर अनुपस्थित की जगह दूसरी छात्राओं को दिलाया पेपर, डीईओ को फटकारा शीर्षक के साथ खबर लगाई थी। जिसके बाद कलेक्टर ने मामला संज्ञान में लिया।


दमोह | कलेक्टर ने आदेश में दैनिक भास्कर का उल्लेख करके प्राभारी प्राचार्य को सस्पेंड किया।
खबरें और भी हैं...