पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banwar News Mp News Rang Panchami Bhakti Festival Started From Evening Till Late Night

संध्या से शुरू हुआ रंग पंचमी भक्ति उत्सव देर रात्रि तक चला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवश्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर मंदिर में रंगपंचमी पर संध्या के समय जमकर अबीर-गुलाल से होली खेली गई। भगवान जागेश्वरनाथ को केशर, चंदन, टेशू फूलों के रंग को चढ़ाते हुए श्रद्धालुओं ने रंगपंचमी का उत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान देवश्री जगेश्वरनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।

विशेष रंगपंचमी उत्सव के लिए जिले भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन किए। इसके बाद रंगोत्सव मनाया। इस अवसर गांव-गांव से आई टोलियां ने प्राचीन वाद्ययंत्रों की धुन पर फागों गाकर लोगों को भक्ति रस में नाचे पर विवश कर दिया। इसके पहले सुबह से ही लोगों ने मंदिर पहुंचकर शिवजी को रंग-गुलाल चढ़ाकर भगवान के संग रंगपंचमी मनाई। मंदिर के पुजारियों द्वारा सर्व प्रथम भगवान भोले नाथ को प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेली गई। इसके बाद भगवान को रंगपंचमी के दिन लगने वाला भांग का भोग प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस दौरान सायंकालीन बेला में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।

खबरें और भी हैं...