रानी अवंती बाई बलिदान दिवस पर होगा आयोजन
जिला लोधी क्षत्रिय समाज पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह लोधी की अध्यक्षता में भारत माता मंदिर ग्राम कुड़ई में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रम 20 मार्च रानी अवंती बाई बलिदान दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि 1857 की क्रांति में शहीद हुई वीरांगना रानी अवंती बाई की पुण्यतिथि पर दमोह में भव्य स्तर पर बलिदान दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें समाज के सभी एवं अन्य जाति, समुदाय, वर्ग के लोगों को आमंत्रण देकर 20 तारीख को दमोह जटाशंकर में वीरांगना रानी अवंती बाई मूर्ति स्थल पर सम्मिलित होने का निवेदन किया जाता है। बैठक में मौजूद सभी लोगों को पंपलेट देकर आमंत्रित किया गया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष हीरा सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष जगबेंद्र सिंह, भरत सिंह, त्रिलोक सिंह, सूरत सिंह, कमलेश सिंह, मोनू सिंह, हरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, इंदू सिंह, कमल सिंह साहब सिंह आदि की उपस्थिति रही।