पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धर्म सुरक्षित तो राष्ट्र सुरक्षित: प्रमोद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का हुआ समापन

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ सेक्टर बांदकपुर ग्राम आनू में किया गया। जिसके समापन की बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल ने कहा की धर्म, राष्ट्र एवं मानवता की रक्षा के लिए मनुष्य के हरसंभव प्रयास होना चाहिए।

हमारा धर्म सुरक्षित रहेगा तो निश्चित ही हमारा राष्ट्र सुरक्षित रहेगा, धर्म के बिना राष्ट्र सुरक्षित नहीं हो सकता। मनुष्य के तीन कर्तव्य होते हैं धर्म, राष्ट्र एवं मानवता की सेवा। मनुष्य के द्वारा किया गया वह हर कर्मधार में है जिससे आत्मा और परम सत्ता की दूरियां बढ़ती हो।

मनुष्य के द्वारा किया गया वह हर कर्म धर्म है जिससे आत्म और परम सत्ता की नजदीकियां बढ़ती हो। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि आज हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं जो एक ऋषि का सानिध्य प्राप्त कर रहे हैं। हमारा सौभाग्य है ऋषि के दिशा निर्देशन में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन सूरत सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं...