- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Required To Live In Unity And Brotherhood In The Society
समाज में एकता एवं भाईचारे से रहने आव्हान किया
जिले के ग्राम सांगा में संत समागम एवं सामाजिक एकता महासम्मेलन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम संत रविदास की भव्य झांकी रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई जो संपूर्ण गांव में भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष, बच्चों एवं संत महात्माओं की उपस्थिति रही।
आयोजन स्थल पर सर्वप्रथम संत रविदास की आरती अरदास हुई। इसके बाद सामाजिक एकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित संतों एवं अतिथियों ने अपने उद्बोधन दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत सत्यपाल महाराज चंडीगढ़ रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में संत रविदास के जीवन, उनकी भक्ति एवं आदर्शों तथा विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही समाज में एकता एवं भाईचारे से रहने का आव्हान किया। अन्य संतों में आचार्य रामदयाल शास्त्री के अलावा अनेक संतों की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट धनसींग अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष अभा रविदासिया धर्म संगठन मप्र, माधव सींग प्रदेश महासचिव अभा रविदासिया धर्म संगठन, डॉ. केपी अहिरवार प्राचार्य रहे। कार्यक्रम में एसडी दास जिलाध्यक्ष अभा रविदासिया धर्म संगठन, मुकेश अहिरवार सचिव अभा रविदासिया धर्म संगठन, हल्केभाई अहिरवार, मनमोहन अहिरवार, भूषण अहिरवार, ओंकार अहिरवार, तीरथ प्रसाद अहिरवार, हरिदास महंतपुर, रमेश सगोरिया, भगवानदास धनगौर, ब्रम्हदास, रेवाराम सहित अभा रविदासिया धर्म संगठन के अनेक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपराम चौधरी वैज्ञानिक ने की। आभार हल्केभाई अहिरवार ने माना। कार्यक्रम के अंत में लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।
मिलन समारोह 14 को
दमोह। युवा व्यापारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह एवं रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च को गणेशपुरम कालोनी में किया जाएगा। युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा जिसमें समस्त व्यापारियों से उपस्थिति का आव्हान किया गया है। वहीं मप्र लघु व्यापारी संघ द्वारा 13 मार्च को वैकुंठ धाम किशन तलैया में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।