पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Roads Had To Be Repaired With Asphalt Napa Spread Fine Ballast Vehicles Slipping

सड़कों पर होना थी डामर से मरम्मत, नपा ने बिछा दी बारीक गिट्‌टी, फिसल रहे वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मुख्य चौराहों व तिराहों पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही हैं। चौराहों पर फैली बारीक गिट्‌टी से दो पहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले राहगीर आए दिन फिसल रहे हैं। शनिवार की सुबह ही एक स्कूटी फिसलने से महिला गिर गई थी। गनीमत रही कि उसे मामूली चोटें ही आईं। दो दिन पहले भी एक बाइक चालक ब्रेक लगाते ही फिसल गया था। ऐसे में लोगों को इन सड़कों से निकलने के दौरान खतरा बना रहता है।

सड़कों की मरम्मत के लिए डेढ़ माह पहले ही नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन खोदी गई सड़कों पर अधिकारियों द्वारा डामर करने की बजाय बारीक गिट्‌टी डलवा दी गई है। जो वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर ही बिखरी पड़ी है और हादसों का सबब बन रही है, लेकिन अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं है।

गौरतलब है कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों की सड़कों को पाइप लाइन बिछाने के लिए एक ओर से दूसरी ओर तीन फीट गहरी खोदा गया था। जिनमें पाइप लाइन बिछाने के बाद एजेंसी द्वारा ऊपर से मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया, लेकिन वाहनों के दबाव में हर चौराहे पर गहरे गड्ढेनुमा लंबी नाली बन गई थीं। जिससे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। भास्कर द्वारा इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया गया। जिसके बाद बीते माह 10 फरवरी को कलेक्टर ने नगर पालिका प्रशासक का पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों बैठक लेकर शहर की सभी सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। जिसके बाद गड्ढों को डामर से मरम्मत करने की बजाय मिट्टी व बारीक गिट्‌टी डाल दी गई है।

यहां मुसीबत बन रहीं सड़कें

जल्द ही मरम्मत होगी

Ãशहर में एक दो दिन बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होना है। जिसमें सबसे पहले चौराहों के गड्ढों की मरम्मत कराई दी जाएगी।
- तरूण राठी, कलेक्टर

दमोह। शहर के किल्लाई नाका चौराहा पर बिखरी पड़ी बारीक गिट्‌टी से पैदल राहगीरों एवं दो पहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना रहता है।

शहर के किल्लाई नाका चौराहा, एमपीईबी आफिस के सामने, स्टेशन चौराहा, कलेक्टोरेट पेट्रोल पंप के सामने, एसपी बंगले के पास सड़क का जायजा लिया तो सभी जगह सड़क पर बारीक गिट्‌टी बिखरी पड़ी थी। जिससे दो पहिया वाहन चालक काफी संभलते हुए वाहन चलाते नजर आए। वाहन चालक एडवोकेट कमल तिवारी, मनीष नगाइच ने बताया कि सड़क पर बिखरी बारीक गिट्‌टी रात के समय नजर नहीं आती है, जिससे दो पहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। शनिवार की सुबह ही किल्लाई नाका पर एक स्कूटी सवार महिला फिसलकर गिर गई थी। इसी तरह अन्य चौराहों पर भी यही स्थिति बन रही है। ऐसे में किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

शहर में 27 करोड़ की लागत से बिछाई जाने वाली पाइप लाइन का काम बीते दो साल से लगातार चल रहा है, लेकिन कंपनी द्वारा खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिससे यह सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। दूसरी ओर नगर पालिका के अधिकारी निर्माण एजेंसी पर इतने मेहरबान हैं कि समय-सीमा निकलने के बाद कंपनी को तीन बार काम पूरा करने की समय-सीमा बढ़ाई जा चुकी है। पहले यह काम सितंबर 2019 तक पूरा करना था, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ तो दिसंबर 2019 तक समय-सीमा बढ़ाई गई, इसके बाद मार्च और अब 30 जून तक का समय दिया गया है। लेकिन समय पर काम न होने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

डालकर समतल कर दिया गया, लेकिन वाहनों के दबाव में हर चौराहे पर गहरे गड्ढेनुमा लंबी नाली बन गई थीं। जिससे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। भास्कर द्वारा इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया गया। जिसके बाद बीते माह 10 फरवरी को कलेक्टर ने नगर पालिका प्रशासक का पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों बैठक लेकर शहर की सभी सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। जिसके बाद गड्ढों को डामर से मरम्मत करने की बजाय मिट्टी व बारीक गिट्‌टी डाल दी गई है।
खबरें और भी हैं...