- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Seeking Action Against The Accused Who Carried Out The Incident Of Knife
चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले एसपी को सौंपा ज्ञापन
दो दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के बैनर तले विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसपी हेमंत चौहान ने ज्ञापन लेते हुए मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 8 मार्च की रात करीब 8 बजे आशुतोष सोनी अपने मित्रों के साथ चाय की दुकान पर चाय पी रहा था तभी गढ़ी मोहल्ला निवासी कुछ युवाओं ने उस पर हमला कर दिया और चाकू से वार किए।
ज्ञापन में कहा गया है कि अराजक तत्व बस स्टैंड पर देर रात तक जमघट लगाकर खड़े रहते हैं और गुंडागर्दी करते हैं। घटना को लेकर मुख्य कारण फेसबुक पर आशुतोष सोनी द्वारा सीएए का समर्थन और हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करना पाया गया है, यही बात आशुतोष सोनी के भाई आकाश सोनी ने कही है। अत: असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि साहिल, कन्छेदी, तनाज, मोगली, ईदुल, बंटी और अन्य सात के खिलाफ कार्रवाई की जाए।