पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patharia News Mp News Sisters Celebrate Doz By Applying Vaccine To Brothers

बहनों ने भाईयों को टीका लगाकर मनाई दोज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हटा| होली के तीसरे दिन मनाई जाने वाली दोज पर बुधवार को बहनों ने भाईयों को टीका लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दिन दरवाजे के बाहर गोबर की दोजें बनाकर उनकी पूजा की गई। इसके बाद परंपरानुसार कांटों वाली कटैया के पत्ते को अनाज कूटने वाले मूसर से कुचला गया। जिसके पीछे मान्यता है कि भाइयों के रास्ते में आने वाली समस्याएं इसी तरह कुचल जाती हैं और भाइयों को किसी की बुरी नजर न लगती। यही कारण है कि यह परंपरा आज भी ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ कस्बों व नगरों में चल रही है।स दोज पर्व पर सबसे ज्यादा उत्साह छोटे बच्चों में देखा गया, जहां छोटी-छोटी बहिनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाते देखा गया।
खबरें और भी हैं...