- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Social Status Of Women Was Discussed On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर चर्चा की गई
घरेलू हिंसा ,अधिकार, कर्तव्यों पर हुआ मंथन
एकता परिषद की दमोह ब्लॉक इकाई के द्वारा प्रसिद्ध तीर्थ एवं भगवान भोलेनाथ की नगरी बांदकपुर के रैन बसेरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एकता परिषद के राज्य समन्वयक सुजात खान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच गणेशी बाई अहिरवार ने की। कार्यक्रम संयोजक बलराम पटेल ने बताया कि बैठक में 17 गांव की 70 महिलाएं एवं पुरुष मुखिया साथी शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत में एकता लोक कला मंच के कलाकार साथी संतोष भारतीय की मां के स्वर्गवास पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। बैठक में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक स्थिति के अलावा उनके हक, अधिकारों, कर्तव्य पर भी चर्चा की गई। सुजात खान ने कहा कि भूमि, संपत्ति एवं जीवन जीने के सभी सामाजिक एवं जीवनोपयोगी संसाधनों पर महिलाओं का पुरुषों के साथ संयुक्त अधिकार होना चाहिए।

महिलाओं को कृषक का वैधानिक दर्जा मिलना चाहिए। पूर्व सरपंच गणेशी बाई ने कहा कि राजनीति में भी महिलाओं को आगे आना चाहिए। लक्ष्मी रानी ने कहा लड़कियों को लड़कों के समान अवसर मिलना चाहिए। ताराबाई ने बताया कि समाज में घरेलू हिंसा बढ़ी है। बैठक में एमपी वन मित्र ऐप की स्थिति, महिला संगठन निर्माण एवं इनके सशक्तिकरण, एक वर्षीय विश्वव्यापी जय जगत पदयात्रा के अलावा वंचित समुदायों के जल, जंगल, जमीन तथा आजीविका के मुद्दों पर बातचीत हुई। इस मौके पर लक्ष्मी रानी, सुग्गा बाई, ताराबाई, जगोता बाई, पार्वती बाई, संगीता यादव, खिलान सिंह, कमलाबाई, अर्जुन सिंह, हल्ले भाई, गणेश प्रसाद, मिलन सिंह, छोटे सिंह, अच्छेलाल सहित अनेक महिला पुरुष मुखिया मौजूद रहे।