पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hata News Mp News Soft Weather Farmers And People Worried Haze Prevailing Since Morning

मौसम का नर्म मिजाज: किसान व लोग चिंतित, सुबह से छाई रही धुंध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार की सुबह 8 बजे तक आसमान पर कोहरा देखा गया। बुजुर्गों के अनुसार ऐसा मौसम कई सालों बाद देखने मिला है, जब मार्च का आधा माह बीतने के बावजूद भी कोहरा की धुंध नजर आ रही है। चैत्र माह की पंचमी को प्रतिवर्ष तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाता था, लेकिन इस बार पंचमी में सुबह से शहर सहित आसपास के क्षेत्र को कोहरे ने ढंक लिया। इस बदलते मौसम ने किसानों और आम लोगों को चिंता में डाल दिया है।

किसान खिलान सिंह, प्रकाश पटेल, भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष अच्छी फसल आई है लेकिन तैयार फसल के समय लगातार बादल, पानी और ओलावृष्टि की खबरें आ रही है, जिससे हमेशा चिंता बनी रहती है कि यदि थोड़े समय के लिए ही मौसम ने धोखा दिया तो फसल बर्बाद हो जाएगी। वैसे तो किसान पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है, सरकार द्वारा पिछली फसलों की राशि किसानों के खाते में नहीं डाली गई है। बुजुर्ग हाकम सिंह ने बताया कि इस बार पहली बार चैत्र में कोहरा देखने को मिल रहा है। यह मौसम किसी बड़ी महामारी की ओर इशारा कर रहा है। इस समय तेज गर्मी होने लगती थी और मौसम साफ रहता था। अभी ठंड, बारिश, गर्मी तीनों मौसम एक साथ हो रहे हैं। इससे बूढ़े, बच्चे और जवान सभी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

डूबा हुआ है, सरकार द्वारा पिछली फसलों की राशि किसानों के खाते में नहीं डाली गई है। बुजुर्ग हाकम सिंह ने बताया कि इस बार पहली बार चैत्र में कोहरा देखने को मिल रहा है। यह मौसम किसी बड़ी महामारी की ओर इशारा कर रहा है। इस समय तेज गर्मी होने लगती थी और मौसम साफ रहता था। अभी ठंड, बारिश, गर्मी तीनों मौसम एक साथ हो रहे हैं। इससे बूढ़े, बच्चे और जवान सभी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

हटा। खेताें में कटी रखी फसल।
खबरें और भी हैं...