16 से घांघरी में श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी
दमोह| जिले के ग्राम घांघरी में 16 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन समस्त ग्राम वासियों के द्वारा आयोजित किया जाएगा। कथा का वाचन आचार्य पं. रवि शास्त्री महाराज के द्वारा किया जाएगा। जिसमें कथा श्रवणार्थ उपस्थिति का आग्रह समस्त ग्रामवासियों की ओर से समस्त भक्तों से किया गया है।