- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Suspect Of Robbery Ran Away From The Post By Dodging The Police
लूट का संदिग्ध आरोपी पुलिस को चकमा देकर चौकी से भागा
दमोह | सागर नाका चौकी के अंतर्गत लूट के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया एक संदिग्ध शौच के बहाने भगाने में सफल हो गया। यह वाक्या शुक्रवार का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिली। चौकी प्रभारी बृजेश पांडे भी जवाब देने से बचते रहे। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले कुमेरिया परसोरिया के पास एक बाइक सवार दंपती को रोककर मंगलसूत्र, मोबाइल सहित नकदी की लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध को पकड़ा था। उसे पूछताछ के लिए सागर नाका चौकी लाया गया, लेकिन शुक्रवार को मौका पाकर वह भाग गया। अधिकारियों ने बताया कि वह शौच के लिए जाने का कहकर गया था, कुछ जवान भी गए थे, लेकिन चकमा देकर भाग गया। एसपी हेमंत चौहान ने बताया कि पुलिस टीमें पड़ताल में लगी हुईं हैं। जल्द ही व्यक्ति को पकड़कर लाया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ की जा सके।