- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Take Part In Startup Challenge Win 2 Lakh Rupees Prizes
स्टार्टअप चैलेंज में हिस्सा लें, जीतें 2 लाख रुपए के पुरस्कार
सागर|आप अगर स्टार्टअप रन कर रहे हैं और नए क्षेत्र में कुछ अलग करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय की ओर से सागरमला स्टार्टअप चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। इस चैलेंज में प्रतिभागियों को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट देना होंगे। इसमें डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, बिग डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंक्स, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।