पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Teams From Jabalpur Are Investigating In The Case Of Theft Of Railway Tracks

रेल पटरियाें की चोरी के मामले में जबलपुर से आई टीमें कर रहीं जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह-कटनी रेलखंड के बीच सगौनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की 14 टन पटरी चोरी के मामले से हड़कंप मच गया है। आरपीएफ द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर चोरों की तलाश की जा रही है। शनिवार को जबलपुर से आई टीम द्वारा दमोह पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि आरपीएफ के अधिकारियों द्वारा इस मामले की पूरी जांच होने तक किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

बताया गया है कि इतनी अधिक मात्रा में रेलवे का लोहा चोरी होने की बात रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई है। जिसके चलते आरपीएफ के अधिकारी पूरे मामले की सूक्ष्मता से जांच करने में जुटे हैं। लोहा ज्यादा मात्रा में होने की वजह से पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर गिरोह द्वारा लोहा कहां-कहां बेचा गया है। हैरानी की बात तो यह है कि इतना अधिक लोहा चोरी हो गया, लेकिन आरपीएफ को इसकी भनक भी नहीं लगी। फिलहाल जबलपुर में पदस्थ आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। हालांकि शुक्रवार की देर रात आरपीएफ कुछ संदेहियों को जिला अस्पताल एमएलसी कराने लेकर आई थी। लेकिन अधिकारियों द्वारा कुछ भी बताने से परहेज किया गया।

खबरें और भी हैं...