पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hata News Mp News The Bill Is Not Being Given To The Customers The Merchants Of The City Who Are Evading Tax

ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा बिल, टैक्स चोरी कर रहे नगर के व्यापारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार द्वारा तीन वर्ष पहले देश में समान टैक्स लागू करने के लिए जीएसटी लागू किया गया, लेकिन अधिकांश व्यापारियों द्वारा जीएसटी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

व्यापारी ग्राहकों द्वारा बिल नहीं मांगे जाने का बहाना बनाकर सामानों का बिल नहीं देते हैं। माह ही टैक्स चोरी के मामले में सतना व सागर जिले की जीएसटी टीम ने नगर में छापामार कार्रवाई की थी। इसके बावजूद भी व्यापारियों द्वारा ग्राहकों को बिल नहीं दिए जा रहे हैं। जीएसटी बिल लागू करते समय बड़े बदलाव की बातें कही जा रही थी, लेकिन नगर सहित आसपास के कारोबारियों के पुराने ढर्रे पर ही सामान की बिक्री जा रही है। ग्राहक चाहें जितने की खरीददारी कर लें उसे पक्का बिल नहीं दिता।

हद तो तब हो जाती है कि ज्यादातर व्यापारी पक्के बिल के नाम पर सामग्री के दाम कुछ और बढ़ जाने की बात कहते हैं जिससे ग्राहक बिना बिल के संतुष्ट हो जाता है। दरअसल बिलिंग के आधार पर ही सरकारी खजाने में टैक्स जमा होता है लेकिन व्यापारियों द्वारा टैक्स चोरी करने के लिए बिल नहीं काटे जा रहे हैं।

आयकर और वाणिज्य कर विभाग के द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर टैक्स चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाए लेकिन शहर में जीएसटी लागू होने के बाद से आज तक किसी भी कारोबारी के यहां विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि शहर में प्रतिदिन करोड़ों रुपए का व्यापार किया जा रहा है।

हर व्यापार में टैक्स चोरी

गर के किराना, कपड़ा, वर्तन, हार्डवेयर,खाद बीज, आभूषणों, दवाई, इलेक्ट्रॉनिक, आदि की दुकानों पर ग्राहक बिल मांगे या ना मांगे पर दुकानदार को बिल दिया जाना चाहिए। लेकिन नगर में ऐसे हालात हैं पक्का बिल मांगे जाने पर नित नए बहाने के साथ कच्चा बिल थमाकर खिसका दिया जाता है।

200 रुपए से अधिक का सामान खरीदने पर बिल देना अनिवार्य, नहीं तो कर सकते हैं विक्रेमा की शिकायत

टोल फ्री नंबर में ग्राहक कर सकते हैं शिकायत दो सौ से से ज्यादा सामान बेचने पर व्यापारी को बिल अनिवार्य रूप से जारी करना होगा। बिल नहीं देने वाले व्यापारियों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-5382 भी जारी किया है। यदि उपभोक्ता को किसी दुकानदार या व्यापारी सही बिल जारी नहीं करता है तो ग्राहक शिकायत कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...