- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News The Center In Charge Of The Center Where The Copycat Case Will Be Found Will Be The Responsibility Collector
जिस केंद्र में नकल प्रकरण पाया जाएगा, उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कक्ष प्रभारी की होगी: कलेक्टर
साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक हुई। कलेक्टर तरूण राठी ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर निर्देश देते हुए कहा कि सभी एसडीएम, तहसीलदार, पर्यवेक्षक जिले के परीक्षा केंद्रों का सतत भ्रमण करेंगे। जहां कहीं नकल प्रकरण पाया जाएगा उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कक्ष प्रभारी की होगी, सभी अधिकारी नकल रोकने तत्परता से काम करें। उन्होंने कहा 12 एवं 13 मार्च को होने वाली परीक्षा के दौरान जिलाधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
कलेक्टर ने जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा जिले में कोई भी कर्मचारी बीपीएल धारक हो तो कार्रवाई कर उसका नाम हटवाएं। उन्होंने दिव्यांगजनों के यूआईडी कार्ड के संबंध में कहा कि सभी दिव्यांगजनों को उनके यूआईडी कार्ड बनवाकर वितरित करा दिए जाएं। प्रभारी सीएमएचओ से कहा जिला अस्पताल मुख्यालय में टीबी के मरीज रैफर न किया जाएं। मरीजों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था के प्रबंध किए जाएं। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग अधिकारी के अच्छे कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने आपकी सरकार आपके द्वार प्रकरणों का निराकरण कार्रवाई तत्परता से करने के लिए कहा। स्वरोजगार मूलक प्रकरणों सहित अन्य संबंधित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत गिरीश मिश्रा ने सभी सीईओ को ब्लॉक लेबल पर पात्रता पर्ची सत्यापन के प्रकरण लंबित न रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जाए। इस मौके पर एडीएम आनंद कोपरिहा, एसडीएम रवींद्र चौकसे सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।