पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News The Color Of Flowers Showered Fiercely In The Abode Of Jageshwarnath Mahadev

जागेश्वरनाथ महादेव के धाम में जमकर बरसा फूलों का रंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान जटाशंकर का सतरंगी रूप में हुआ श्रृंगार

दमोह। शहर के सिद्ध स्थल जटाशंकर धाम में भगवान जागेश्वरनाथ का सतरंगी रूप में श्रृंगार किया गया। पुजारी राजर्षि पाठक, मोनू पाठक ने बताया कि धुरेड़ी के दिन सुबह से शाम तक भगवान को सात अलग-अलग रंग से श्रृंगार किया गया। वहीं शाम को सतरंगी फूलों से सजाया गया। जिससे भगवान की छवि देखते ही बन रही थी। इस दौरान मंदिर में देर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ रही।

भगवान जागेश्वरनाथ के साथ भक्तों ने फूलों की होली खेली।

दमोह/बनवार | होली के पावन पर्व पर जिले में रंगोत्सव की धूम रही। वहीं बुंदेलखंड का प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में होली पर शिवभक्तों में कुछ अलग ही उमंग और उत्साह देखा गया। यहां पर भक्तों ने भगवान जागेश्वरनाथ के साथ फूलों की जमकर होली खेली। इस दौरान भगवान जागेश्वरनाथ की अनुपम झांकी देखते ही बन रही थी।

शिवभक्त राम गौतम ने बताया कि धुरेड़ी के दिन बृज की होली की तर्ज पर भगवान जागेश्वरनाथ धाम में भी बीते साल फूलों की होली की शुरूआत की गई थी। इस वर्ष भी भगवान की भक्ति के संग रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गुलाब, गेंदा, सफेद गुलाब, नौरंगा, बेलपत्र,अकुआ एवं टेसू के फूलों भगवान को अर्पित किए गए। जिससे यहां का नजारा वृंदावन की होली की तरह नजर आया। भोलेनाथ के साथ फूलों की होली का आयोजन शाम 5 बजे से शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान जिले भर के श्रद्धालुओं ने रंगोत्सव का जमकर आनंद उठाया।
खबरें और भी हैं...