- Hindi News
- National
- Jabera News Mp News The Gathering Of The Frozen People In The Village Of Jabera
जबेरा के गांव-गांव में जमी फागों की महफिल
बनवार| धुरेड़ी के दिन गांव-गांव में जमकर फागें खेली गईं। ढोल, मजीरा व नगड़ियां की धुन पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी ताल भरी और जमकर नाचे। इस दौरान एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल डालकर खुशी का इजहार किया। बनवार अंचल में फागों के गायन की अलग ही परंपरा है। यहां पर लोगों में फाग का इतना अधिक जोश नजर आता है कि वह लगातार एक-एक घंटे तक नाचते-गाते रहते हैं। बनवार, बम्होरी, चौपरा, बीजाडोंगरी सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ अलग-अलग टोलियों ने गांव में नाचते-गाते हुए भ्रमण किया। और एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।