पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News The Temple Provided Cold Water To The Passers And Devotees

राहगीरों एवं भक्तों को मंदिर ने कराई शीतल जल की व्यवस्था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह| स्थानीय श्रीदेव जानकी रमण बूंदाबहू मंदिर में राहगीरों एवं मंदिर आने वाले भक्तों को पीने के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति के देवी सिंह राजपूत व अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि होली एवं नववर्ष प्रतिपदा से गर्मी प्रारंभ हो जाती है। इस मौसम में जनसामान्य को शीतल जल पीने के लिए मिले इसके लिए मंदिर परिसर में स्थित कुआं एवं वाटर कूलर फिल्टर की साफ सफाई करा दी गई है। जिससे राहगीरों को एवं मंदिर आने वाले भक्तों को शुद्ध ठंडा पानी पीने के लिए उपलब्ध हो सकेगा।
खबरें और भी हैं...