- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News There Is No Clue Of The Accused Who Blasted The Atm Booth On The Second Day As Well
एटीएम बूथ में विस्फोट करने वाले आरोपियों का दूसरे दिन भी नहीं सुराग
दमोह | पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम देवडोंगरा के एसबीआई के एटीएम बूथ में विस्फोट कर पांच लाख 96 हजार रुपए की राशि लूटने वाले आरोपियों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस एटीएम बूथ में घटना हुई है वह दमोह-पटेरा मुख्य मार्ग पर है। जहां पर चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद भी आरोपियों द्वारा इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। पटेरा थाना प्रभारी पीडी मिंज ने बताया कि इसी तरह की घटना पड़ोसी जिले कटनी के बहोरीबंद व बाकल में भी घटी हैं। जिसका रविवार को मुआयना किया है।