तीन बाइक आपस में टकराईं, पांच घायल
तेंदूखेड़ा। नगर के खकरिया रोड जनपद कार्यालय के पास मंगलवार को होली के दिन दोपहर करीब 1 बजे तीन बाइक आपस में टक्करा गईं। जिसमें 2 लोगों को गंभीर चोटें आईं और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार देवेंद्र पिता घनश्याम विश्वकर्मा 25 निवासी तेंदूखेड़ा, अजय पिता हर्षित मिश्रा 22 तेंदूखेड़ा, राकेश पिता प्रेमलाल 25 निवासी जरूआ, देवेंद्र पिता भागीरथ विश्वकर्मा 22 तेंदूखेड़ा, नीलेश पिता वेनी 27 निवासी नरगुवा घायल हो गए। बाइक सवार नीलेश नगर से खकरिया रोड की ओर जा रहा था, उसी समय सामने से आ रहीं दो बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गईं। जिसमें देवेंद्र विश्वकर्मा और राकेश को गंभीर चोटें आने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।