- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Truck Filled With Ration Stolen From Sindhi Camp Found In Katni
सिंधी कैंप से चोरी हुआ राशन से भरा ट्रक कटनी के रीठी में मिला
पुलिस ने करीब 18 लाख रु. की चोरी दर्ज की थी
पिछले सप्ताह कोतवाली थाना क्षेत्र के शासकीय पीजी काॅलेज के पास से चोरी हुआ ट्रक कटनी जिले के रीठी में मिला है। 7 मार्च को एसपी कार्यालय में ट्रक चोरी के मामले में आवेदन दिए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर पतासाजी की तो ट्रक रीठी में होना पाया गया।
एसपी कार्यालय में नजमा अली ने आवेदन देकर ट्रक चोरी की शिकायत की थी। 6 मार्च को ट्रक नंबर एमपी 19 एचए 1359 को शाम 7 बजे काॅलेज के सामने खड़ा किया गया था। जिसमें 3 बोरी शक्कर, 26 बोरी नमक, 104 बोरी चावल, 435 बोरी गेहूं रखा था जो रात में चोरी हो गया था। ट्रक सहित राशन की कीमत करीब 18 लाख रुपए बता जा रही थी। कोतवाली टीआई एचआर पांडे ने बताया कि ट्रक की लोकेशन रीठी में पता चली है कटनी जिले के ही आरोपी हैं। वारदात में तीन तिवारी बंधुओं के नाम सामने आए हैं, पुलिस ने उनकी पहचान भी कर ली है। इस मामले को लेकर पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। जांच पड़ताल की जा रही है गुरुवार को मामले का खुलासा हो सकता है।