ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवकों की जान बची
दमोह पन्ना मुख्य मार्ग पर सात किमी दूर ग्राम लुहारी में तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवारों को मारी। टक्कर से दो युवक बुरी तरह घायल हुए हैं। बता दे कि गैस सिलेंडर से भरा ट्रक क्रमांक आरजे 27 जीसी 3631 हटा से दमोह की ओर जा रहा था तभी ग्राम लुहारी ग्राम में सड़क किनारे खड़े दो बाइक क्रमांक एमपी 34 एमसी 1716 सवार युवकों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना को देखकर देखने वालों सिर्फ यही कहा किस्मत थी जो जान बच गई। हादसे के द्रश्य को देखकर आपको भी इस बात पर विश्वास हो जाएगा। इन युवाओं मौत छू कर गुजर गई।

किस्मत से या कहें की अपनी सतर्कता के कारण बच निकले। भयंकर दुर्घटना के बाद भी दोनों युवाओं को मामूली चोटें आईं। जिनका सिविल अस्पताल में उपचार जारी है। घायल युवक भरत ने बताया कि राहुल और मैं ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गए थे और कुछ दूरी सड़क पर घिसटते रहे लेकिन हम दोनों को मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद 100 डायल को सूचना दी। घायलों को सिविल अस्पताल हटा लाया गया। जिसमें राहुल विश्वकर्मा 21 को पैर मे चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों को उम्मीद ही नहीं थी कि बच जाएंगे पर यह कहावत चरितार्थ हो गई जाको राखे साइयां मार सके न कोई।