दो इंच खुदाई कर किए जा रहे नल कनेक्शन
जबलपुर नाका क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने में बरती जा रही लापरवाही
शहर के जबलपुर नाका क्षेत्र में पीएचई द्वारा बिछाई जा रही पेयजल सप्लाई लाइनों में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। 55 लाख की योजना के तहत बीते एक माह से सप्लाई लाइन बिछाकर नल कनेक्शन किए जा रहे हैं, लेकिन घरों तक कनेक्शन के लिए जो पाइप डाले जा रहे हैं, उसके लिए महज दो इंच ही खुदाई की जा रही है। जिससे वह सड़क के ऊपर निकले हुए हैं। ऐसे में भारी वाहनों के दबाव के कारण लाइनें खराब हो सकती हैं।
लोगों का कहना है कि नियमानुसार नल कनेक्शन के लिए करीब एक फीट खुदाई होना आवश्यक है, लेकिन यहां पर एक इंच ही खुदाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिन क्षेत्रों में राइजिंग लाइन डाली जा रही है, उसकी मोटाई भी निर्धारित नहीं हैं। इस संबंध में पीएचई के ईई एचएल अहिरवार का कहना है कि मुझे जानकारी नहीं है। सोमवार को एसडीओ से जानकारी लेता हूं।
दमोह। जबलपुर नाका पर किए जा रहे नल कनेक्शन।