- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Two Youths Attacked With Knife Near Bus Stand One Admitted
बस स्टैंड के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक भर्ती
दमोह | कोतवाली थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास रविवार की शाम करीब 7.30 बजे दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। जिसमें एक युवक को गंभीर घाव होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक युवक के पेंट की जेब में पर्स होने के कारण चाकू नहीं लग पाया। जानकारी के अनुसार फुटेरावार्ड नंबर 3 निवासी आशुतोष पिता जोगेश सोनी 21 अपने दोस्त दिग्विजय सेन के साथ बस स्टैंड के पास एक दुकान के सामने खड़ा था। आशुतोष ने बताया कि गाड़ी बेक करते समय मौके पर खड़े कुछ युवाओं ने विवाद शुरू कर दिया और चाकू निकालकर मेरी जांघ में मारी और कांच के गिलास भी मारे, दिग्विजय के पेंट की जेब में पर्स रखा था जिससे उसे चाकू नहीं लग पाया लेकिन पेंट में छेद हो गए। उन्होंने बताया कि चार-पांच युवाओं ने हथियार निकालकर दहशत भी फैलाई और गाड़ी छोड़कर भाग गए गाड़ी का नंबर सर्च करने पर कंछेदी कुरैशी का नाम सामने आया है।