- Hindi News
- National
- Damoh News Mp News Veerangana Rani Avantibai Will Be Celebrated On Sacrifice Day 20
वीरांगना रानी अवंतिबाई बलिदान दिवस 20 को मनाया जाएगा
दमोह| जिला लोधी क्षत्रिय समाज की बैठक का आयोजन वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन में पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 20 मार्च रानी अवंती बाई बलिदान दिवस मनाए जाने के संबंध में चर्चाएं की गई एवं जिले के 7 ब्लॉकों में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें पटेरा ब्लॉक में बैठक का आयोजन 13 मार्च कुम्हारी एवं कुड़ाई लुहारी में 14 मार्च को बटियागढ़ केरबना मगरोन, फुटेरा में 15 मार्च को जबेरा, चोपरा, बनवार, कुलुवा, बिजोरा, खमरिया में 16 मार्च को पथरिया जेरठ, किन्दरहो, नरसिंहगढ़ में 17 को दमोह, बांदकपुर, भूरी, राजा पटना, चौरई में एवं 18 मार्च को हटा चंडीजी रनेह में बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लोधी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें गीता ठाकुर, रश्मि ठाकुर शिक्षक, जया ठाकुर, दिव्या सिंह लोधी का सम्मान किया। इस मौके पर हाकम सिंह, भूपेंद्र, सिंह, खिलान सिंह, राजकुमार, राघवेंद्र, दयालू, प्रीतम, पदम, कल्याण, प्रेम, जागेश्वर, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। आभार राजकुमार सिंह ने माना।