पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जीत हमेशा सत्य की होती है: ब्र. संजय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल के दूसरे दिन 28 अर्घ्यों के साथ भगवान की आराधना की गई। जिसमें मुख्य पात्रों के साथ साथ सैकड़ों लोगों ने धर्म लाभ लिया। बाल ब्रह्मचारी संजय भैया के सानिध्य में आयोजित विधान के दूसरे दिन सांध्यकालीन आरती के पश्चात ब्रह्मचारी भैया द्वारा मंगल प्रवचन दिए गए।

उन्होंने कहा कि असत्य कितना भी प्रयास कर ले लेकिन जीत हमेशा सत्य की ही होती है। संगीतकार अतुल एंड ग्रुप द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद अंशुल ग्रुप टीकमगढ़ के द्वारा सत्यवादी राजा हरीश चंद्र नाटिका की शानदार प्रस्तुति की गई। जिसमें अपनी सत्यवादिता के लिए किस तरह राजा ने अपना सारा परिवार लुटा दिया को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। नाटक में राजा के बेटे का किरदार निभा रहे पथरिया के नन्हें बालक शुभ जैन की अदाकारी ने लोगों का मन मोह लिया।

विधान के तीसरे दिन 64 रिद्धि विधान के अर्घ्यों के साथ होली के पावन पर्व को देखते हुए वृहद शांतिधारा की जाएगी। तथा सायंकालीन बेला में मैना सुंदरी नाटक की प्रस्तुति की जाएगी।

विधान के दाैरान सायंकालीन बेला में प्रस्तुति देते कलाकार।
खबरें और भी हैं...