पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Welfare Of Society By Following Three Streams Of Guruvar Aarti

गुरुवर की तीन धाराओं पर चलकर समाज का कल्याण: आरती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में माह के दूसरे रविवार को मासिक महाआरती शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में महाआरती सागर नाका स्थित कृषि उपज मंडी में संपन्न की गई।

चिंतनों के क्रम में संगठन के केंद्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जी लाल सेन ने कहा हमारे गुरुवर श्री समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवानों का जीवन जीने का संकल्प दिला रहे हैं। जिससे समाज में सुख शांति और समृद्धि आ रही है। धर्म, राष्ट्र एवं मानवता की रक्षा के लिए संकल्प लेकर मां की दिव्य साधना आराधना करना चाहिए जिससे गुरुवार एवं मां की कृपा प्राप्त की जा सके।

महिला संगठन की जिला अध्यक्ष आरती ठाकुर ने कहा गुरुवर श्री ने समाज के लिए तीन धाराएं प्रदान की हैं जिन धाराओं पर चलकर के समाज का कल्याण निहित है। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का मूल लक्ष्य धर्म, राष्ट्र एवं मानवता की रक्षा भय, भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त समाज का निर्माण करना है। जिससे राष्ट्र की रक्षा की जा सके। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र पालीवाल, गजराज ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन राकेश तिवारी ने किया। अंत में आए हुए सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त किया।
खबरें और भी हैं...