पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Wife Was Asking For Divorce For Six And A Half Lakh Rupees So She Was Summoned And Murdered On The Hill Sent To Jail

पत्नी तलाक के लिए मांग रही थी साढ़े छह लाख रुपए, इसलिए पहाड़ी पर बुलाकर कर दी हत्या, जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोपी बोला- प|ी मानसिक रूप से परेशान करती थी

कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस पहाड़ी पर बुलाकर प|ी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। गुरुवार को सर्किट हाउस पहाड़ी पर महिला का शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान मनीषा पति संतोष रैकवार 22 निवासी मुकेश काॅलोनी के नाम से की गई थी। परिजनों को सूचना मिलने पर कोतवाली पहुंचने पर उन्होंने पति से विवाद होने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में पति ने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करना कबूल किया।

स्कूटी ग्राउंड में छिपाई, किताबें नाली में फेंकी

आरोपी ने बताया कि प|ी मनीषा की हत्या करने के बाद उसकी स्कूटी और बैग, काॅपी, किताब, मोबाइल साथ में लेकर मछली पालन के ग्राउंड में आ गया और स्कूटी छिपाकर रख दी। मोबाइल, किताबें, स्कूटी की चाबी टाइम्स काॅलेज के ग्राउंड में बनी नाली के पास जाकर छिपाकर रख दी थी। आरोपी ने बताया कि उसकी शादी को तीन साल हो गए थे, प|ी मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। रात-दिन उसके ताने से परेशान हो गया था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

पति के मुताबिक उसका केस भी न्यायालय में चल रहा था, प|ी तलाक के लिए साढ़े 6 लाख रुपए की मांग कर रही थी, मानसिक रूप से परेशान होने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 ताहि का मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा गया। इधर मनीषा की 8 माह की बेटी मायके पक्ष के लोग अपनी साथ रखे हैं।

खबरें और भी हैं...