महिला व 9 साल के बच्चे पर बंदरों ने किया हमला
सिंग्रामपुर/जबेरा| सिंग्रामपुर रेंज मुख्यालय पर बंदरों का उत्पात अब ग्रामीणों की जान पर आफत बनकर टूट रहा है। दस दिनों के अंदर एक बच्चे सहित दो महिलाओं को बंदरों ने हमला करके घायल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर वन विभाग ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से बचाने के लिए नाकाम साबित हो रहा है। शनिवार को सिंग्रामपुर निवासी श्यामराज पिता मनोहर सिंह लोधी 9 पर रेंज ऑफिस के पीछे मकान के आंगन में खेलते समय बंदरों के झुंड ने अचानक से हमला बोल दिया।
जिससे बच्चे का दायां कंधा बुरी तरह के जख्मी हो गया। घायल बच्चे को लेकर परिजन रेंज ऑफिस पहुंचे। जहां पर रेंजर बीएस राजपूत ने वन्य जीव अधिनियम के तहत घायल बच्चे के परिजन को उपचार के लिए एक हजार रुपए देकर इलाज के लिए जबेरा सीएचसी में भर्ती करवाया। घटना के एक दिन पहले 13 मार्च को र|ा पति सुरेंद्र सिंह आदिवासी पर रेंज आफिस के पीछे घर में कपड़े सुखाने डालते समय बंदरों ने हमला कर दिया था। उसे भी सहायता राशि देकर सीएचसी में भेजा गया। जहां घायल महिला को चार टांके आए हैं। हैरानी की बात तो यह कि जनपद की इकलौती सीएचसी में रेबीज का इंजेक्शन नहीं होने की वजह से घायल महिला को जिला अस्पताल भेजना पड़ा था।