पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जहर खाने से महिला व युवती बीमार, भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहर का सेवन करने पर एक महिला और एक युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के मछंदरी निवासी रामलाल अहिरवार की 17 वर्षीय बेटी रीना ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। पिता के अनुसार रीना की परीक्षा चल रही है पढ़ाई की टेंशन में उसने कीटनाशक का सेवन किया वहीं परिजनों द्वारा डांट फटकार लगाने पर यह कदम उठाने की बात भी कही गई।

बकस्वाहा अस्पताल से किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं दूसरी घटना देहात थाना क्षेत्र के अथाई गांव की है जहां बती पति कांति लोधी 19 ने जहर का सेवन कर लिया। महिला की भाभी विमला ने बताया कि बती दिमागी रूप से कमजोर है इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक गंभीर, भर्ती

दमोह | नोहटा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक चालक गंभीर हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार जबलपुर निवासी राका पिता करोड़ीलाल चक्रवर्ती 35 अपने किसी रिश्तेदार के यहां दमोह आया था जहां से बाइक से वापस जबलपुर जा रहा था तभी रास्ते में नोहटा के पास क्रासिंग के दौरान ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...