जहर का सेवन करने से महिला की मौत
एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी मनाई
दमोह| रंगपंचमी पर मास्टर लालचंद खरारे दूरदर्शन एवं आकाशवाणी कलाकार ने अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों को गुलाल लगाई होली खेली। उन्हाेंने सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर शिवान खरारे, विक्की, दीपा, सकुंतला, यशवेंद्र, सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
दमोह| देहात थाना क्षेत्र के चंपत पिपरिया गांव निवासी एक महिला की जहर का सेवन करने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार संध्या पति दशरथ रजक 35 को जहर खाने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है।