नारी दो परिवारों की शान होती है: सविता रजक
ग्राम के पंचायत भवन में महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए सबला महिला सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सविता रजक ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी दो परिवारों की शान होती है। पहले अपने पिता के घर फिर ससुराल जाकर दूसरे परिवार को अपना बना लेती है। माता को अपनी संतान को अच्छे संस्कार देना चाहिए।
अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। लड़कियों को भी माता-पिता के विश्वास का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए। महिलाओं को कभी कोई समस्या हो तो किसी भी समय आकर या मेरे मोबाइल पर बात कर सकती हैं। पर्यवेक्षक चंद्रकांति बहुत्रा ने शासन द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ता भारती दुबे ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, क्रूरता एवं प्रताड़ना के मुद्दे के समाधान पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विभाग द्वारा कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को रनिंग सील्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक रूबी खान, रूबीना अंजुम, सत्येंद्र सिंह ठाकुर, कृष्णकांत अठया, कैलाश सेन, सीताराम प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ताएं मौजूद थीं।