पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Women Deserve So Much That They Do Not Depend On Others Mla

महिलाएं इतनी लायक बनें कि दूसरे पर निर्भर न रहें : विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय महाविद्यालय पथरिया के मैदान में रविवार को किसान फसल ऋण माफी के द्वितीय चरण कार्यक्रम में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर विधायक रामबाई सिंह ने कहा जिस प्रदेश का मुखिया अच्छा होता है, उस प्रदेश की प्रजा हमेशा खुशहाल और समृद्धशाली होती है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ बहुत दयावान है, उन्होंने पथरिया विधानसभा में किसान ऋण माफी का द्वितीय चरण का यहां से शुभारंभ किया। विधायक ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा महिलाएं इतनी लायक बनें कि किसी दूसरे पर निर्भर न रहें, उन पर पूरा परिवार निर्भर रहे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय टंडन ने कहा आज किसान फसल ऋण माफी का द्वितीय चरण प्रारंभ हो रहा है, यह ऋण माफी अभी 1 लाख तक की हैं इसके बाद 2 लाख तक के ऋण माफ किए जाएंगे। कलेक्टर तरूण राठी ने कहा योजना का द्वितीय चरण हमारे जिले की पथरिया विधानसभा से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा अभी तक 50 हजार रुपए का पीए एवं 2 लाख तक का एनपीए ऋण जिले में प्रथम चरण में माफ किए जा चुके हैं। उन्होंनें कहा आज जो भी प्रमाण पत्र शेष रहेगें वह किसानों को उनके घर पर उपलब्ध कराएं जाएंगें। अगर कोई त्रुटि हो तो कृषि कार्यालय के अधिकारी या 181 सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कर सकते हैं, जिससे उनकी शिकायत का निराकरण किया जा सकेगा।

बैंक प्रशासक अध्यक्ष गौरव पटेल ने कहा कोआपरेटिव बैंक ने लगभग 59 करोड़ रुपए पीए और एनपीए दोनों प्रथम चरण में माफ किया जा चुका है। अब द्वितीय चरण में पीए और एनपीए के लगभग 1768 किसानों के लगभग 11 करोड़ 37 लाख रुपए माफ की राशि पथरिया ब्लाक को मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे और बृजेश तिवारी ने किया।

खबरें और भी हैं...