पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने सीएए, एनआरसी के विरोध में निकाला जुलूस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां शहर में अलग अलग कार्यक्रम हुए। वहीं मुर्शिद बाबा मैदान में सीएए, एनआरसी के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं ने जुलूस निकाला। महिलाएं हाथों में सीएए और एनआरसी के हटाओ के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थीं। मुर्शिद बाबा से जुलूस सुभाष स्कूल शेंडे की बजरिया होते हुए गढ़ी मोहल्ला से वापस धरना स्थल पहुंचा। जुलूस में समाज सेवी सुसंस्कृति परिहार, जिया रहमान, अंजुम आरा, मंजिल चाची, आरा इरम नसरा, सिदरा अंजुम, रोजी बानो, सिफा उस्मानी, शबाना परवीन, फरहा खान, रूबीना अंजुम, फरहत ,जरीना खाला सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
खबरें और भी हैं...