पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Damoh News Mp News Women Were Told The Importance Of Nutritional Food In Nandarai

नंदरई में महिलाओं को पोषण आहार का महत्व बताया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दमोह। महिला दिवस पर कार्यक्रम।

दमोह| नेहरू युवा नव-जागृति नवयुवक मंडल बांसा कला एवं कृष्णा युवा मंडल नंदरई द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 14 ग्राम नंदरई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक क्षमाधर पटेल ने कहा आज से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा, जो 21 मार्च तक पथरिया ब्लाक की सभी ग्रामों में किया जाएगा। जिसमें पोषण से संबंधित जानकारियां ग्रामों में जाकर महिलाओं को प्रदान की जाएगी।

घनश्याम पटेल ने पोषण के बारे में बताते हुए कहा बौद्धिक विकास के लिए पौष्टिक आहार उसकी उम्र के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम या डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार लेना चाहिए। कृष्णा युवा मंडल नंदरई के अध्यक्ष बसंत पटेल ने पोषण के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 से कार्यकर्ता रामवती पटेल एवं सहायिका कौशल्या रजक गीता, विश्वकर्मा सहोदरा प्रजापति, माया विश्वकर्मा, चंदा सोर, कृष्णा पटेल, रेखा विश्वकर्मा की उपस्थित रही।

रामवती पटेल ने कहा की कम उम्र में बालिकाओं की शादी न करें एवं रोजाना आयरन और विटामिन युक्त तरह-तरह के पोषक आहार, कैल्शियम की खुराक निर्धारित समय पर लें व्यक्तिगत और अपने बच्चे की स्वच्छता का ध्यान रखें। ग्रामीण स्तर पर सभी महिलाओं को सही पोषण के बारे में जागरुक करें। इस मौके पर जिला युवा समन्वयक सौरभ श्रीवास्तव, बैजयंती पटेल, रानी, शालिनी, मुकुल की उपस्थिति रही। आभार बसंत पटेल ने माना।
खबरें और भी हैं...