- Hindi News
- National
- Hata News Mp News Women39s Day An Educated Woman Gets The Whole House Educated Dr Patel
महिला दिवस: एक शिक्षित महिला से पूरा घर शिक्षित हो जाता है: डॉ. पटेल
ग्राम गर्रेह में जल ग्रहण विकास समिति ने आयोजित किया कार्यकम
हटा ब्लॉक के ग्राम गर्रेह में जल ग्रहण विकास समिति द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गैसाबाद से डाॅ. मालती पटेल सहित ग्राम स्तर पर वाटरशेड परियोजना अंतर्गत गठित जल ग्रहण, स्वसहायता समूह की महिलाएं एवं महिला पंच तथा सरपंच मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी की पूजा के साथ हुआ। डाॅ. मालती पटेल ने महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया की इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा महिला ही समाज की सूत्रधार है, एक शिक्षित महिला से पूरा घर शिक्षित हो जाता है, ग्राम की अन्य महिलाओं द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए गए। वाटर शेड समिति द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
सभी महिलाओं ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस परियोजना में महिला सशक्तिकरण एवं जागरुकता विषय पर कार्य किया जा रहा है( जिसमें समूह गठन, संचालन, प्रशिक्षण जैसे गतिविधियों से महिलाओं को आय मूलक गतिविधि से जोड़ा जा रहा है।