युवक काे कुल्हाड़ी मारकर घायल किया
दमोह | हटा थाना क्षेत्र के जवाहर वार्ड निवासी एक युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए हटा से जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार प्रमोद पिता दुलीचंद प्रजापति 24 को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने विवाद के चलते कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।