पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jabera News Mp News Youth Missing For 27 Days Skeleton Found In Pieces On Hill Fear Of Murder

27 दिन से लापता था युवक, पहाड़ी पर टुकड़ों-टुकड़ों में मिला कंकाल, हत्या की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कपड़ों से हुई शव की शिनाख्त, सिंग्रामपुर चौकी के चौरई ग्राम की घटना

जबेरा थाना अंतर्गत सिंग्रामपुर चौकी के ग्राम चौरई की पहाड़ियों में एक युवक का नरकंकाल टुकड़ों-टुकड़ों में बिखरा मिला है। जिसे एकत्रित करने में पुलिस को घंटों मशक्कत करना पड़ी। इसके बाद परिजनों द्वारा युवक के कंकाल की पहचान उसके कपड़ों से की गई।

जानकारी के अनुसार वीरन पिता भूरा प्रधान 28 निवासी चौरई 12 फरवरी को घर से खेत जाने की कहकर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा लापता युवक को अपने स्तर से खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन गुम इंसान की रिपोर्ट सिंग्रामपुर चौकी में दर्ज नहीं की गई। जब 27 दिन बाद 10 मार्च होली की परमा को गांव से एक किमी दूर पहाड़ी पर बदबू आ रहे स्थल पर ग्रामीणों ने देखा तो एक नरकंकाल की गर्दन के अलावा शरीर के हिस्से अलग-अलग टुकड़ों बिखरे हुए मिले। छत विक्षत अवस्था में पड़े नरकंकाल की खबर गांव व आसपास के क्षेत्र में फैल गई और चौरई ग्राम के सैकड़ों ग्रामीण पहाड़ी पर जमा हो गए। इसी दौरान मृतक का भाई राजेश भी पहाड़ी पर पहुंचा, जिसने नरकंकाल के आसपास पड़े कपड़ों को देखकर अपने भाई वीरन की शिनाख्त की।

घटना की जानकारी लगते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी इंद्राज सिंह सहित जबेरा टीआई दीपक खत्री घटना स्थल पर पहुंचे। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी मिलते ही तेंदूखेड़ा एसडीओपी अशोक चौरसिया भी घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पहाड़ी के आसपास खोजबीन की। युवक के सिर व धड़ को पुलिस को एकत्रित करने के लिए पूरी पहाड़ी की खाक छाननी पड़ी। युवक की मौत और हत्या पर अभी संदेह बना हुआ है। चर्चा है कि सुनसान पहाड़ी पर युवक की हत्या करके शव फेंक दिया गया या फिर युवकों के एक साथ बैठकर शराब पीने के उपजे विवाद के चलते हत्या की गई होगी। वहीं युवक के 27 दिनों से लापता होने की रिपोर्ट चौकी में दर्ज नहीं कराने से भी युवक की मौत का मामला संदेहास्पद बना हुआ है।

सभी पहलुओं की जांच होगी

एसडीपीओ अशोक चौरसिया ने बताया कि युवक का जो नरकंकाल मिला वह छत विक्षत अवस्था में पहाड़ी पर टुकड़ों में मिला है। 20 से 25 दिनों के शव को जंगली जानवरों के द्वारा खींच-खींचकर क्षत-विक्षत कर दिया गया था। अभी युवक की मौत य हत्या को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। सभी पहलुओं की जांच होगी। चौकी प्रभारी इंद्राज सिंह का कहना है कि मर्ग कायम करके पोस्टमार्टम के लिए जबेरा शवगृह भेजा गया है।
खबरें और भी हैं...