रात का पारा 3 डिग्री बढ़ा 41.20 पर आया तापमान
सोमवार शाम आसमान में छाए बादल भास्कर संवाददाता | दतिया पिछले तीन दिन से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था। लेकिन...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 02:35 AM IST
सोमवार शाम आसमान में छाए बादल
भास्कर संवाददाता | दतिया
पिछले तीन दिन से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था। लेकिन सोमवार काे दिन का तापमान स्थिर रहा। जबकि चार दिन से 19 और 20 डिग्री के बीच चल रहा रात का तापमान अचानक तीन डिग्री बढ़ गया। जिससे रात में गर्मी सताने लगी है। तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को रात 10 बजे तक ठंडी हवाएं चलती रहीं लेकिन दस बजे के बाद हवाएं शांत हो गईं और गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए।
रविवार को दिन का तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को दिन का तापमान मात्र 0.2 डिग्री बढ़ा जबकि रात का तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 24 पर पहुंच गया। बढ़ते तापमान के कारण लोग मई में पड़ने वाली गर्मी में बेतहाशा गर्मी का अंदाजा लगाकर परेशान हैं। गर्मी के कारण खेतों में किसान काम नहीं कर पा रहे हैं। सुबह शाम के समय ही थ्रेसिंग व हार्वेस्टर का कार्य हो रहा है। दिन में खेतों में सन्नाटा रहता है। खेतों में काम करने वाले लोग तेज धूप व लपट से बचने के लिए पेड़ों के नीचे बैठकर समय विताते हैं।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.भास्कर संवाददाता | दतिया
पिछले तीन दिन से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा था। लेकिन सोमवार काे दिन का तापमान स्थिर रहा। जबकि चार दिन से 19 और 20 डिग्री के बीच चल रहा रात का तापमान अचानक तीन डिग्री बढ़ गया। जिससे रात में गर्मी सताने लगी है। तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को रात 10 बजे तक ठंडी हवाएं चलती रहीं लेकिन दस बजे के बाद हवाएं शांत हो गईं और गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए।
रविवार को दिन का तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को दिन का तापमान मात्र 0.2 डिग्री बढ़ा जबकि रात का तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 24 पर पहुंच गया। बढ़ते तापमान के कारण लोग मई में पड़ने वाली गर्मी में बेतहाशा गर्मी का अंदाजा लगाकर परेशान हैं। गर्मी के कारण खेतों में किसान काम नहीं कर पा रहे हैं। सुबह शाम के समय ही थ्रेसिंग व हार्वेस्टर का कार्य हो रहा है। दिन में खेतों में सन्नाटा रहता है। खेतों में काम करने वाले लोग तेज धूप व लपट से बचने के लिए पेड़ों के नीचे बैठकर समय विताते हैं।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Datia News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: रात का पारा 3 डिग्री बढ़ा 41.20 पर आया तापमान
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)