पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News 24 Hours Later The Sunshine Increased The Mercury By 70 To 294

24 घंटे बाद तेज धूप ने 70 बढ़ाया दिन का पारा, 29.4 पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार को बूंदाबांदी से तापमान 22.5 पर पहुंचा था, आगामी दो दिन में है बूंदाबांदी की संभावना

मंगलवार को तेज बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 22.5 डिग्री पर पहुंच गया था। बुधवार को कुछ देर बादल छाए रहने के बाद दिन में तेज धूप निकलते ही तापमान सीधे सात डिग्री बढ़कर 29.4 पर पहुंच गया। इसी के साथ अब गर्मी भी लोगों को सताने लगी है। रात में मौसम ठंडा है। मौसम में लगातार बदलाव चल रहा है। इस बदलाव से किसानों की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई हैं। किसानों को हर पल अपनी फसलों की चिंता सता रही है।

इस साल अब तक के सबसे ज्यादा रकबे में गेहूं की फसल खड़ी है। जिले में दो लाख 10 हजार से अधिक रकबे में गेहूं, चना, सरसों, मसूर और मटर की फसल खड़ी है। इसमें सबसे ज्यादा एक लाख 45 हजार हेक्टेयर में अकेले गेहूं की फसल है। मौसम भी अनुकूल है।

पहले चार बार पांच डिग्री गिरा दिन का तापमान


सोमवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को तापमान ने फिर करवट ली और तीन दिन में चार बार बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 22.5 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने पर अधिकतम तापमान सात डिग्री बढ़कर 29.4 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। आगामी दो दिन फिर मौसम साफ रहेगा। लेकिन इसके बाद पुन: बूंदाबांदी की संभावना है।

खबरें और भी हैं...