- Hindi News
- National
- Datia News Mp News Another Bike Collides With Bike Riders Going Into Bhandar Kinship One Dead
भांडेर रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवारों को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत
भांडेर के समथर रोड पर हुई घटना
भांडेर थाना क्षेत्र के समथर रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिससे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर 12 बजे की बताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भांडेर अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
झांसी जिले के के समथर में धोरका गांव निवासी करन सिंह (55) पुत्र धड़कोले परिहार सोमवार को अपने परिवार के ही जसवंत (30) पुत्र जगत सिंह परिहार और नरेंद्र सिंह के साथ अपने गांव से भांडेर में रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहा था। वह जैसे ही भांडेर-समथर रोड पर पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे करन सिंह समेत तीनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भांडेर अस्पताल भेजा गया लेकिन हालत नाजुक होने पर तीनों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। रास्ते में करन सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं जसवंत और नरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक घायल: ग्वालियर-झांसी एनएच 75 पर रविवार रात 10 बजे करीब ग्राम तिलैथा निवासी बलराम रावत अपनी बाइक क्रमांक एमपी 32 एमसी 2865 से अपने गांव जा रहा था। वह जैसे ही गोराघाट में अस्पताल के सामने पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बलराम घायल हो गया। जानकारी मिलने पर 100 मौके पर पहुंची। पायलट गिर्राज शर्मा और शिवम परिहार ने 108 जिला अस्पताल पहुंचाया।
मिनी बस पेड़ से टकराने से घायल हुआ ड्राइवर।
इधर... पेड़ से टकराकर पलटी मिनी बस, ड्राइवर घायल
एक अन्य घटना शिवपुरी-झांसी नेशनल हाइवे पर रविवार रात साढ़े नौ बजे हुई। न्यू मिनी बस रविवार देर रात शिवपुरी से झांसी की तरफ जा रही थी तभी सिकंदरा बैरियर के पास अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे बस का ड्राइवर द्वारिका प्रसाद यादव (20) निवासी ग्राम पलोथर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची। पायलट दीपक साहू और अमरजीत सिंह परसैंया ने घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।