पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Asked The People Who Were Bringing The Goods In Polythene Where Did They Get It Then The Fine Recovered From Those Shopkeepers

पॉलिथीन में सामान ला रहे लोगों से पूछा- कहां से लाए, फिर उन दुकानदार से वसूला जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीम को देख पॉलिथीन छिपा लेते थे दुकानदार इसलिए अब ग्राहकों से पूछकर कर रहे कार्रवाई

पांच दिन बाद फिर से शहर में पॉलिथीन बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू हो गई। लेकिन इस बार अफसरों ने कार्रवाई करने के लिए अलग तरीका अपनाया है। अफसरों को देखकर ज्यादातर दुकानदार पॉलिथीन छिपाकर रख लेते थे और कपड़े के थैले बताने लगते थे। गुरुवार शाम को एसीईओ धनंजय मिश्रा ने शाम के समय शहर में घूमकर पॉलिथीन में सामान लेकर जा रहे राहगीरों को रोककर दुकानदार के पास ले गए फिर दुकानदार पर जुर्माना लगाया। अफसरों ने दो घंटे के अंदर ही 9 दुकानदारों से तीन हजार रुपए जुर्माना वसूल किया।

एसीईओ मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार शाम छह बजे नगर पालिका की टीम टाउनहाल, किलाचौक, आनंद टॉकीज, रिछरा फाटक, सेंवढ़ा रोड, राजगढ़ चौराहा समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमी। टीम को देखकर दुकानदार सतर्क हो गए और पॉलिथीन छिपाकर रख ली। लेकिन फिर भी दुकानदार बच नहीं सके। टीम ने राहगीरों को पॉलिथीन में सामान रखकर ले जाते हुए देख रोका और फिर वापस दुकानदार के पास ले जाकर जुर्माना वसूल किया। टीम ने साहू किराना पर 500, महेश साहू पर 500, महेश झा पर 200, राजकुमार लखेरे पर 200, गुप्ता चाट भंडार पर 20, राधा कृष्णा दूध भंडार पर 500, शिव शक्ति किराना स्टोर पर 500, उमेश हाथ ठेला पर 200 और कैलाश कुमार पर 200 रुपए जुर्माना वसूल किया। इस दौरान करीब 20 किलो पॉलिथीन भी जब्त की गई। जब तक पूरा शहर पॉलिथीन मुक्त नहीं हो जाता तब तक प्रशासन की जुर्माने की कार्रवाई जारी रहेगी।

दुकानदार से जुर्माना वसूल करते अफसर, हाथ जोड़ता दुकानदार।
खबरें और भी हैं...