पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली के हुरियारों की चेकिंग में पकड़ा गया बाइक चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चोर से चोरी की दो बाइकें भी बरामद कीं

होली के त्योहार पर हुरियारों पर शिकंजा कसने के लिए थरेट पुलिस ने दतिया-सेंवढ़ा रोड पर वाहनों की चैकिंग शुरू की। इस चैकिंग में ही बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। साथ ही अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

थरेट थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने बताया कि एसपी अमन सिंह राठौर के निर्देश पर होली के दिन दतिया-सेंवढ़ा रोड पर दो पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। बाइक पर तीन-चार लोग बैठकर चलने पर चालान काटे जा रहे थे। इसी बीच ग्राम सेगुवां निवासी नीतू राजा परमार पर संदेह होने पर पुलिस ने रोका और बाइक क्रमांक एमपी 30 बीए 8567 के कागजात मांगे। लेकिन चालक बाइक के कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने पूछा कि बाइक किसकी है और कहां से लाए हो तो वह भी नहीं बता सका। पुलिस ने आरोपी पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर पूछा तो उसने बाइक चोरी की होना बताया। आरोपी ने बताया कि उसने बाइक डबरा के गिजौर्रा थाना क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो हाल में ही थरेट कस्बे से चोरी हुई बाइक क्रमांक एमपी 32 एमसी 6131 भी मिली। पुलिस ने आरोपी नीतू राजा से चोरी की दोनों बाइकें बरामद कीं।

खबरें और भी हैं...