पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Call Me In Chandrapura Village I Will Go To Chandrapur

चंद्रपुरा गांव में बुला ले रसिया, मैं तो चंद्रपुर जाउंगीं...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनागिर मेले के समापन पर चंद्रप्रभु का अभिषेक एवं पूजा अर्चना हुई, राजस्थानी नृत्य देख बजीं तालियां

चंद्रपुरा के गांव में बुला ले रसिया मैं तो चन्दरपुर जाउंगी...सोनागिर ले चला मुझे चंद्र बाबा के दर्शनों के लिए...आया सोनागिर का मेला मुझे लगे प्यार प्यार बालमरें....सोनागिर मत जाईओ सेठानी घर को वन हो जाएगो.. डोली ले चल सोनागिर की पहाड़ी पर दर्शनों को...होली पर लग देखो सोनागिर में मेला...जैसे भजनों पर और राजस्थानी घूमर नृत्य से सभागार में बैठे लोगों को तालिया बजाने पर मजबूर के दिया। शुक्रवार को मेले के समापन अवसर पर हजारों की तादाद में लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रद्धालुओ ने भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक और शांतिधार के लिए उमड़े। भगवान के अभिषेक के साथ मंदिर में पूजा और अर्चना पाठ के धार्मिक क्रियाओं का लाभ के साथ मेले का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने केशरिया पीले वस्त्र धारण कर भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक आचार्यश्री आर्जव सागर महाराज, मुनिगण एवं माताश्री संसघ सानिध्य में सामूहिक रूप से मंत्र उच्चारण के साथ कराया गया। भगवान चंद्रप्रभु की आरती दीपों से श्रद्धालुओं ने भक्ति के साथ की।

सोनागिर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते श्रद्धालु।

प्रस्तुति देती नृत्यांगना।
खबरें और भी हैं...