पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Datia News Mp News Camp Certificate To 25 Divyang Equipment Given To Three

शिविर: 25 दिव्यांगों को िमले प्रमाण पत्र, तीन को दिए गए उपकरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेंवढ़ा ब्लाॅक की धीरपुरा पंचायत में शुक्रवार को दिव्यांग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 47 पंजीकृत लोगों की दिव्यांगता का परीक्षण किया गया। इसमें से 25 को चिन्हित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए। सेंवढ़ा ब्लाॅक में यह लगातार पांचवां शिविर था।

जिला नि:शक्त पुनर्वास केंद्र दतिया एवं जनपद पंचायत सेंवढ़ा के तत्वाधान में इन दिनों सेंवढ़ा ब्लाक के अधिक आबादी वाले बड़े ग्रामों में दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में संबंधित ग्राम के अलावा उस ग्राम से लगे 15-20 गांव के लोगों को भी बुलाया जाता है। शिविर की शुरूआत इंदरगढ़ से हुई इसके बाद मगरोल, थरेट भगुवापुरा आदि गांव में शिविर लगाया गया। शुक्रवार को धीरपुरा में शिविर आयोजित हुआ। शिविर की शुरूआत करते हुए समग्र अधिकारी मुधर सेन ने कहा कि जनपद क्षेत्र के समस्त पात्र लोगों की जांच गांव में ही करने के लिए चार सदस्यीय टीम के साथ यह शिविर लगाए जाते हैं। मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित कर उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण भी प्रस्तावित होता है जो कि उपलब्ध होने पर दिव्यांग व्यक्ति को दिया जाएगा। श्री सेन ने कहा कि जनपद सेंवढ़ा के दूरस्थ ग्राम में रहने वाला कोई भी जो दिव्यांग की पात्रता रखता हो उसको प्रमाण पत्र देना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए उसे जिला चिकित्सालय तक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शिविर के दौरान डाॅ. बीके वर्मा, डाॅ. टेगोर एवं डाॅ. राठौर द्वारा परीक्षण किया गया। शिविर का संचालन अर्पित गोस्वामी, कुमैल जैदी तथा दिनेश रायकवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में पंचायत सचिव मलखान सिंह ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर 40 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले 15 तथा इससे कम वाले 10 लोगों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें शासन द्वारा मिलने वाले लाभ की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

धीरपुरा में आयोजित शिविर में जांच कराने आए दिव्यांग।
खबरें और भी हैं...